All News

Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन अपने फॉर्मल लॉन्च से पहले ही खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है

Redmi 6

शाओमी Xiaomi Redmi Note 6 Pro आज इन ऑफर्स के साथ पहली बार होगा सेल के लिए उपलब्ध

         Xiomi ने अपने लेटेस्ट अफोर्डेबल स्मार्टफोन Redmi 6 सीरीज को हाल ही में भारत में लॉन्च किया था। इस लाइनअप में शाओमी Redmi 6A, शाओमी Redmi 6 और शाओमी Redmi 6 Pro को पेश किया गया है। इन तीनों स्मार्टफोन्स को एक साथ एक ही इवेंट में लॉन्च किया गया है। लेकिन इनकी सेल अलग-अलग दिन और अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए होगी। आज इन तीन डिवाइस में से Redmi 6 को सेल के लिए पेश किया जाएगा।
अगर आप Redmi 6 को खरीदना चाहते हैं तो आज इस डिवाइस को दोपहर 12 बजे पहली बार फ्लिपकार्ट और Mi.com पर सेल के लिए पेश किया जाएगा।

कीमत

शाओमी Redmi 6 के 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपए है। वहीं, 3जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपए है। फ्लिपकार्ट और Mi.com पर HDFC बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के माध्यम से 500 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।

शाओमी Redmi 6A की स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

शाओमी Redmi 6A में 5.45-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले पैनल के साथ 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो और 720×1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। डिवाइस मीडियाटेक Helio A22 quad-core SoC पर आधारित है। इसके साथ ही आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से डिवाइस की स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए शाओमी ने इस डिवाइस में रियर पर 13-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर f/2.2 अपर्चर के साथ फेस डिटेक्शन ऑटोफोक्स सिस्टम और एलईडी फ्लैश मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 5-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए डिवाइस में वाई-फाई, 4जी VoLTE-इनेबल ड्यूल nano-सिम स्लॉट, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, माइक्रोयूएसबी 2.0 पोर्ट, जीपीएस और एफएम रेडियो दिया गया है। पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 3,000mAh की बैटरी दी गई है। साथ यह हैंडसेट एंड्रॉइड 8.1 Oreo-बेस्ड MIUI 9.6 पर कार्य करता है।

     Xiaomi Redmi Note 6 Pro 
  
स्मार्टफोन अपने फॉर्मल लॉन्च से पहले ही खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। इस डिवाइस को अलीएक्सप्रेस पर खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अलावा आपको बता दें कि इस ऑनलाइन लिस्टिंग के अनुसार स्मार्टफोन नौच डिस्प्ले से लैस है।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन शाओमी की ओर से लॉन्च किया जाने वाला उसका आगामी स्मार्टफोन है, हालाँकि अभी तक इस डिवाइस की कन्फर्मेशन आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है। और इसके पहले ही इसे खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। आपको बता दें कि अलीएक्सप्रेस रिटेलर के माध्यम से आप चार अलग अलग रंगों में शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। यह डिवाइस ब्लैक, ब्लू, रोज गोल्ड और रेड रंगों में उपलब्ध है। इस ऑनलाइन लिस्टिंग से ऐसा सामने आ रहा है कि इस डिवाइस को एक नौच डिस्प्ले और मेटल बॉडी के साथ पेश किया जा सकता है।
Xiaomi Redmi Note 6 Pro की कीमत

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो स्मार्टफोन को कई मॉडल में पर उपलब्ध करा दिया गया है। आपको बागा दें कि इसकी कीमत 193.99 डॉलर और 218.99 डॉलर के बीच है। इसका मतलब है कि यह डिवाइस आपको लगभग Rs 14,100 और Rs 15,900 की किम तमे मिल जाने वाला है। इस डिवाइस को कई बड़े देशों जैसे US और UK में शिप किया जाने वाला है। हालाँकि इस लिस्ट में भारत का नाम नहीं है। इसके अलावा इसकी डिलीवरी की अगर बात करें तो यह लगभग 60 दिन की बताई जा रही है।

No comments